रायपुर

पिता की गंदी नियत बिगड़ी अपनी ही बेटी पर…डंडे से पीट – पीटकर बेटी ने उतारा मौत के घाट, माँ की मौत के बाद से कर रहा था परेशान

रमेश राजपूत

रायपुर – पिता की हरकतों से तंग बेटी ने बीती रात अपने कलयुगी पिता की हत्या कर दी, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसके पिता की नियत गंदी थी, जो गलत तरीके से छूता था, अश्लील बातें करता था, जिससे परेशान होकर उसने अपने पिता की पिटाई की और इसी से आहत पिता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलाडी में हुबलाल भारती 55 वर्ष रहता था। मंगलवार सुबह उसकी लाश घर के कमरे में पलंग पर पड़ी हुई मिली। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और खून से सने डंडे को बरामद कर लिया। पूछताछ में बेटी कुमारी कल्पना भारती 26 वर्ष ने बताया कि उसी ने अपने पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है।

उसने बताया कि वह 9 बहनें और एक भाई है, जिसमें से वो तीसरे नंबर की बहन है। भाई की शादी हो चुकी है। कोरोना के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से ही पिता अपनी बेटियों पर गंदी नजर रखता था। पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता था और गंदे तरीके से छूता और अश्लील बात करता था। जिसके कारण आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्...