पचपेड़ी

पचपेड़ी:- शादी समारोह में शामिल होने निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत…. सड़क हादसे की आशंका

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलडीहा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान अमलडीहा निवासी धर्मेंद्र कुमार मांझी पिता बलराम मांझी, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की लाश शुक्रवार सुबह अमलडीहा से उदयबंद जाने वाली मेन रोड पर स्थित मरघट के पास पाई गई। मृतक के शरीर, विशेष रूप से पैर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र 8 मई की रात को गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है, पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण, यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...