बिलासपुर

बिलासपुर:- स्कार्पियो हटाने की बात पर विवाद… ब्लेड मारकर युवक को किया घायल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में सोमवार रात एक बारात समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम रमतला निवासी आदित्य भास्कर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे उसके ही गांव के मोनू उर्फ श्रेयस डहरे ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य भास्कर पेशे से पेंटर है और वर्तमान में पुरानी बस्ती खमतराई में निवास करता है। 13 मई की रात वह अपने रिश्तेदार सुरेंद्र डहरे की बारात में ग्राम रमतला आया था। रात लगभग 11.30 बजे मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो वाहन को हटाने की बात को लेकर मोनू उर्फ श्रेयस डहरे वहां विवाद कर रहा था। आदित्य ने मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उल्टा उसे ही अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने पास रखे ब्लेड से आदित्य के चेहरे के बाएं हिस्से पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ श्रेयस डहरे के खिलाफ भारतीय न्याया संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...