रतनपुर

सड़क हादसा :- बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर ट्रेलर से टकराई कंटेनर ट्रक….चालक की हुई दर्दनाक मौत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भरारी पावर ग्रिड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंटेनर ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेलर चालक ने कथित तौर पर लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाए अचानक वाहन रोक दिया, जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक उसमें जा टकराया। मृतक चालक की पहचान सचिदानंद पिता इंद्रजीत प्रताप, निवासी किशुनपुरवा थाना कौन काचन, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह रायपुर से पश्चिम बंगाल की ओर मुर्गी फार्म का सामान लेकर निकला था। घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब उसका कंटेनर ट्रक UP 32 EN 4719 भरारी पावर ग्रिड के पास पहुँचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 04 JC 1221 का चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्रक को रोक दिया, जिससे कंटेनर पीछे से आकर उससे टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना कंटेनर पर लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रियरंजन मौर को मिली जो रायपुर में रहते हैं। उन्होंने सिम्स पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...