बिलासपुर

मान्या सेल्स के नाम पर 21 लोगों से 9 लाख की ठगी…शातिर डायरेक्टर कामता मेहता पर मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर– मान्या सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कामता मेहता के खिलाफ तोरवा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बलौदा जांजगीर-चांपा निवासी सत्यनारायण सांडे समेत करीब 21-22 लोगों ने कामता मेहता पर HBDSA योजना और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। सत्यनारायण सांडे ने बताया कि पांच माह पूर्व कामता मेहता से पहचान हुई थी। उसने कहा कि वह मान्या सेल्स नाम की एक कंपनी शुरू करने जा रहा है, जिसमें लोगों को लोन दिलाने और नौकरी देने का काम होगा। कंपनी संचालन के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग मांगा गया। इस पर प्रार्थी सत्यनारायण सहित अन्य व्यक्तियों ने अलग-अलग किश्तों और नगद मिलाकर कुल दो लाख रुपये कामता मेहता को दिए। बदले में कामता ने प्रति माह 20 हजार रुपये वेतन और नौकरी देने का वादा किया था। प्रार्थी चांदनी पाटले ने भी लगभग डेढ़ लाख रुपये अलग-अलग तरीकों से जमा किए। पामगढ़ में HBDSA कार्यालय खोलने और उद्घाटन समारोह के दौरान भी नगद राशि कामता मेहता को दी गई। वहीं, आकाश कुमार बंजारे ने कामता मेहता को 1 लाख रुपये दिए थे, जिसके बदले में उसे 18 माह तक 12 हजार रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया गया था। इस तरह कामता मेहता ने कुल 21 लोगों से लगभग 9 लाख रुपये की ठगी की। रकम लेने के बाद भी किसी को न तो नौकरी मिली और न ही वादा किया गया वेतन। जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो कामता टालमटोल करने लगा और अंततः कंपनी का कार्यालय – बालाजी कॉम्पलेक्स, हेमुनगर स्थित ऑफिस नं. 221 – बंद कर फरार हो गया। ठगी की इस वारदात की शिकायत पीड़ितों ने थाने में की, जिसके बाद तोरवा पुलिस ने कामता मेहता के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे...