रतनपुर

जुए के फड़ पर पुलिस ने दी दबिश मौके से 9 जुआरी गिरफ्तार, इसके अलावा 62 हजार 500 नगदी सहित ताशपत्ती जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – त्यौहार के दौरान रात 12.30 बजे रतनपुर टाउन में बाबा आटो सेंटर के सामने जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा है, जिनके कब्जे से नगदी और ताशपत्ती को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जुआरियों का मेला लगा हुआ है और हार जीत पर दांव लगाए जा रहे है, जिस पर थाने की टीम ने घेराबंदी कर जुआरीयों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया जिनके पास से 62500 रुपए और 52 पत्ती ताश, 01 चटाई जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए जुआरियों में राजू कश्यप पिता मनोहर लाल कश्यप 35 साल, सुरेश निर्मलकर पिता सहोरक निर्मलकर उम्र 30 साल,  विजय कश्यप पिता रेवा राम कश्यप 35 साल, कमल गुप्ता पिता मुरीत गुप्ता 51 साल, सोनू उर्फ अजय पिता सौखी लाल यादव उम्र 30 साल, उत्तम सिंह पिता जगदेव सिंह उम्र 35 साल, संजय यादव पिता विजय यादव उम्र 28 साल, शुभम अग्रवाल पिता पुरूषोत्तम अग्रवाल उम्र 22 साल, कपिल उर्फ भुषण कश्यप 28 साल सभी रतनपुर थाना क्षेत्र के निवासी है सभी पर मामले में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी