मल्हार

मल्हार: ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की दर्दनाक मौत…नहर में फिसली ट्राली,

उदय सिंह

मल्हार – ग्राम जैतपुर निवासी लीला राम केंवट की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। लीला राम उम्र 24 वर्ष पावर ट्रेक ट्रेक्टर क्रमांक CG10BV2446 का चालक था और पिछले एक महीने से राजेश्वर केंवट निवासी मल्हार के ट्रेक्टर का संचालन कर रहा था। दिनांक 23 मई 2025 को वह ट्रेक्टर से रेत लाने के लिए ग्राम जोंधरा गया था और शाम को ट्रेक्टर राजेश्वर केंवट के घर के पास खड़ा कर दिया था। अगले दिन, 24 मई की सुबह करीब 9 बजे, लीला राम उसी ट्रेक्टर से रेत को डिंडेश्वरी मंदिर पहुंचाने के लिए निकला। जैसे ही वह हनुमान डबरी नहर के पास मल्हार पहुंचा, सकरी सीसी रोड और बगल में गहरी नहर होने के कारण ट्रेक्टर को मोड़ते समय ट्राली नहर में फिसल गई और पूरा ट्रेक्टर पलट गया। इस हादसे में लीला राम ट्राली के नीचे दब गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर मृतक के पिता पुनीत राम केंवट ने मल्हार चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पावर ट्रेक ट्रेक्टर क्रमांक CG10BV2446 के चालक मृतक लीला राम केंवट के खिलाफ धारा 106-BN के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...