सक्ती

अवैध संबंध और पैसों के विवाद में महिला की हत्या….आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

सक्ति – जिला सक्ती के बाराद्वार थाना अंतर्गत डुमरपारा गांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका की पहचान दुवासबाई केंवट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी रामकुमार केंवट उर्फ कर्रीहा उम्र 48 वर्ष निवासी डुमरपारा है। घटना की जानकारी 30 मई की रात लगभग 10 बजे थाना बाराद्वार को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी लखन लाल पटेल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतिका दुवासबाई केंवट का शव पड़ोसी युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। उसके सिर, माथे और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। प्रार्थी रामकुमार मृतिका के पति ने पुलिस को बताया कि वह सुबह डोंगरीडीह आश्रम में कार्यक्रम में गया था और शाम 7 बजे लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। खोजबीन में शव बरामद हुआ। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की सहायता से जांच की गई।जांच में सामने आया कि मृतिका और आरोपी रामकुमार केंवट के बीच करीब 10 वर्षों से अवैध संबंध थे। 30 मई की दोपहर दुवासबाई आरोपी के घर आई और पास के सुने मकान में बुलाकर पांच हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं होने की बात पर नाराज होकर उसने आरोपी को थप्पड़ मारा। गुस्से में आरोपी ने लकड़ी के गुटके से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल से ढंक कर भाग गया।
कोरबा से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड ‘बाघा’ की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए, जिसे एफएसएल टीम ने मानव रक्त की पुष्टि की। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म...