रतनपुर

VIDEO सड़क हादसा:- अनियंत्रित माजदा पेड़ से टकराकर पलटी…केबिन में फंसे 2 लोग, गैस कटर से काटकर किया गया रेस्क्यू,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर–रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक तेज रफ्तार मालवाहक स्वराज माज़्दा वाहन हादसे का शिकार हो गया। कटनी से रायपुर आटा लेकर जा रही यह गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवक केबिन में बुरी तरह फंस गए थे। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर रतनपुर नगरवासियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने फंसे हुए लोगों की चीख–पुकार सुनकर तत्परता दिखाते हुए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। वाहन में ड्राइवर शाहिद, कंडक्टर और लिफ्ट लेकर सवार हुए लक्ष्मण यादव मौजूद थे।

ड्राइवर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन कंडक्टर और लक्ष्मण केबिन में फंस गए। लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत गैस कटर मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन का अगला हिस्सा काटकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार लक्ष्मण यादव को पैर में अंदरूनी चोट और सूजन आई है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,