पचपेड़ी

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ मेडिकल स्टोर संचालक… 2.55 लाख रुपये की चपत, पचपेड़ी क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुर्वाकारी निवासी रामनारायण भारद्वाज, जो ग्राम पचपेड़ी में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं एवं केंवतरा-मस्तुरी-जोंधरा मार्ग में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का भी व्यवसाय करते हैं, एक बड़ी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। रामनारायण ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2025 को अपनी ब्रिक्स यूनिट के लिए सीमेंट खरीदने हेतु गूगल पर “अंबुजा सीमेंट लिमिटेड” का संपर्क नंबर सर्च किया। वहां मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर अनिकेत वर्मा नामक व्यक्ति से बात हुई, जिसने खुद को अंबुजा सीमेंट का प्रतिनिधि बताया। उसने उन्हें एक फर्जी इनवॉइस भेजा, जिसमें कंपनी का नाम, जीएसटी नंबर, पता और बैंक खाता विवरण दर्ज था।
रामनारायण ने पहले 600 बोरी सीमेंट के लिए 1,59,000 रुपये तथा फिर 400 बोरियों के लिए 96,000 रुपये कुल 2,55,000 रुपये UCO बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में आरोपी ने और राशि मांगते हुए डिलीवरी से इंकार कर दिया, जिससे रामनारायण को शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने 28 मई को थाना पचपेड़ी में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सायबर सेल बिलासपुर की मदद से संदिग्ध खाते को फ्रीज किया गया, जिसमें 47,092 रुपये होल्ड हो पाए हैं। अंततः 3 जून को थाना पचपेड़ी में आईपीसी की धारा 318(4)-BNS के तहत अनिकेत वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और साइबर अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी