बिलासपुर

कोनी थाना से हथकड़ी छुड़ाकर पॉक्सो एक्ट का आरोपी हुआ फरार……..थाने में मचा हड़कंप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 14 अगस्त 2025 को रात 9 बजे से 15 अगस्त की सुबह 9 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात प्र.आर. 814 बालेश्वर तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी ड्यूटी के दौरान अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 137(2), 64(2) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार आरोपी स्वरित सिंह 20 वर्ष पिता कमलेश्वर सिंह, निवासी ए-5 गार्डन सिटी, मोपका, थाना सरकंडा को 14 अगस्त को शाम 7:45 बजे गिरफ्तार कर थाने में सुरक्षा हेतु रखा गया था। आरोपी की सुरक्षा के लिए आर. 1315 रविशंकर जगत और आर. 305 प्रदीप पाव को तैनात किया गया था। लेकिन 15 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे आरोपी ने अपने हाथ में बंधी हथकड़ी को सरकाकर निकाल लिया और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। यह मामला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज