कोटाछत्तीसगढ़

दो महीने पहले जनता ने भाजपा को घर बैठाया- अटल श्रीवास्तव

मदनपुर, कोनी, गोडवाना भवन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर मदनपुर कोनी और गोडवाना भवन बिलासपुर में तीन स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अटल ने आव्हान करते हुए कहा कि छत्तिसगढ में भारतीय जनता पार्टी सरकार को मतदाताओं ने साठ दिन पहले ही उन्हें घर बैठने का जनादेश दे दिया है | डॉ. रमन सरकार के शासन काल में गरीब जनता, कर्मचारी किसान तथा व्यापारी बहुत परेशान थे श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तिसगढ में मुख्मंत्री भूपेश बघेल सत्ता सम्हालते ही जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरे है। उन्होंने चुनाव में जनता से जो वायदे किये थे उसे शपथ ग्रहण करने के दो घंटे के भीतर पूरा कर दिखाया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए उन्होंने छत्तिसगढ की सभी ग्यारह सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आशीर्वाद माँगा |

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, बैजनाथ चंद्राकर, रमेश कौशिक झगरराम सूर्यवंशी, राजेन्द्र चावला, दुबे सिंह कश्यप, अजय सिंह, विष्णु यादव, त्रिलोक श्रीवास, बृजेश साहू, ने भी संबोधित किया, इस सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

इसके पश्चात शाम को लिंक रोड में भगवन मंगलम में विधि विशेषज्ञों के होली मिलन में लोकसभा प्रत्याशी अटल ने भाग लिया, इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भरत लोनिया तथा लक्की यादव ने किया | इसके बाद वे देर रात भरथरी शैली के पंडवानी कार्यक्रम में तोरवा पहुंचे,जहाँ लोकसभा प्रत्याशी का भव्य स्वागत हुआ, प्रत्यशी ने आम कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर मान बढाया | इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,शेख गफ्फार, पार्षद तजमुल्ल हक, पार्षद तैय्यब हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे |

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...