रतनपुर

मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जान, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 स्थित मेला ग्राउंड में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत पिता जगत राम अनंत उम्र 45 वर्ष, निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर अनंत शुक्रवार देर शाम को साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान मेला ग्राउंड स्थित शिव मंदिर के पास रास्ते में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। इसी तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली का तार किन परिस्थितियों में टूटा और हादसे के पीछे क्या वजह रही।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था और खुले में गिरे बिजली तार को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...