जांजगीर चाँपा

नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म… फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने और आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान रसौटा निवासी 36 वर्षीय उत्तम सिंह नर्मदा उर्फ ननकु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को नाबालिग बालिका दोपहर करीब 1 बजे घर से च्वाइस सेंटर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाना बलौदा में गुम इंसान क्रमांक 58/2025 और अपराध क्रमांक 24/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बलौदा पुलिस ने लगातार तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से नाबालिग को भगाकर ले गया था। उसने यह भी बताया कि बदनामी के डर से उसने स्वयं और अपहृता को कीटनाशक दवा पिलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)(एम), 109(1), 123 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है। मामले की कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, एसआई सुनील कुमार टैगोर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,