जशपुर

शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या… एक घंटे में दो वारदात,

रमेश राजपूत

जशपुर – शहर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां एक युवक ने महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। पहले आरोपी ने अपने दोस्त को शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर चाकू से हमला किया, इसके बाद राह चलते एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। मामले में सचिन राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना भागलपुर बरटोली और ग्राम कोमडो की है। पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी सचिन राम अपने परिचित सूरज रजक को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम कोमडो ले गया। वहां मंदिर के पास आरोपी ने अचानक कहा कि उसका लड़ने का मन कर रहा है और फिर गाली-गलौज करते हुए चाकू से सूरज की पीठ और माथे पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान पीड़ित ने आरोपी से चाकू छीनने की कोशिश की, जिससे चाकू का आधा हिस्सा टूट गया। किसी तरह जान बचाकर सूरज पास के मंदिर में छिप गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के लगभग एक घंटे बाद आरोपी ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे 15 वर्षीय कृष्णा भगत नहाने के लिए बाकी नाला स्थित धोबी घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने बिना किसी कारण उसे जमीन पर पटक दिया और हाथ, मुक्कों व लातों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में किशोर के गले, चेहरे और कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा दीपक कुमार भगत की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया। वहीं घायल सूरज रजक की रिपोर्ट पर चाकूबाजी और मारपीट की धाराओं के तहत अलग अपराध कायम किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भागलपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी सचिन राम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों अपराध स्वीकार कर लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले की कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...