बिलासपुर

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी अभय सिंह ट्रक चालक है और बीते 15 मई को अपनी नानी के घर आया हुआ था। अभय ने पुलिस को बताया कि 18 मई की रात करीब 11:30 बजे वह मोहल्ले में घूमने निकला था। इसी दौरान मोहल्ले के रितेश उर्फ बाबू पंडित ने उसके मामा से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि रितेश ने तेरा मामा समझौता क्यों नहीं कर रहा कहते हुए अभय को मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और रितेश के साथ मौजूद धीरज रजक ने अभय के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद रितेश और राहुल सिसोदिया ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में अभय की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने रितेश पाण्डेय, राहुल सिसोदिया और धीरज रजक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,