पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर से बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पति की अचानक मौत से टूट चुकी पत्नी ने भी दो दिन बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट की शादी करीब चार वर्ष पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। दोनों सामान्य लेकिन खुशहाल जीवन बिता रहे थे। परिवार की जिंदगी में अचानक उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 17 मई 2026 को रामनारायण टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हादसे में उनकी मौत हो गई।

पति की असमय मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया था, वहीं पत्नी सुनीता इस सदमे को सहन नहीं कर पा रही थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से सुनीता गुमसुम रहने लगी थी। मंगलवार देर रात उसने घर के कमरे में सीलिंग पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे पर झूल रही थी। परिवार के लोगों ने तत्काल उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दुःखद हादसे का यह पहलू और भी व्यथित करने वाला है कि जिस घर से दो दिन पहले बेटे की अर्थी निकली थी, अब उसी घर से बहू की भी अर्थी उठेगी, लगातार दो मौतों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर