बिलासपुर

बिलासपुर: नदी के किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश…15 दिनों से अधिक पुरानी होने की वजह से नही हो पा रही शिनाख्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोपका चौकी क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी में खारून नदी के किनारे एक अज्ञात महिला की पुरानी सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई है।मौके पर पहुंची मोपका पुलिस ने पंचनामा किया और जांच के दौरान एक गट्ठा बरामद किया, जिसमें कपड़े और बर्तन मिले है। पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला की पहचान के लिए गुमशुदगी की रिपोर्टें खंगालनी शुरू कर दी हैं। मोपका प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने महिला के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है। फ़िलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा, मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...