पचपेड़ी

पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान….हत्या या आत्महत्या बना रहस्य

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में मंगलवार शाम एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंदन नट 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। उसके गले में धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नट मंगलवार शाम रोज की तरह भिक्षा मांगकर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने अपने बड़े भाई समारू नट के साथ बैठकर बीड़ी पी और कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की ओर गई, जहां उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद मृतक के बेटे सुल्तान नट सहित परिवार के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से कटने जैसे गंभीर निशान पाए गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने शव को घटनास्थल पर ही सुरक्षित रखवाया है। बुधवार सुबह फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...