क्राईमतखतपुर

तखतपुर के ग्राम पूरा में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका पर पुलिस कर रही जांच

सत्याग्रह डेस्क

सोमवार सुबह तखतपुर के ग्राम पूरा में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा के आश्रित ग्राम छीरहा के ग्रामीणों ने सुबह-सुबह खेत में एक युवक की लाश देखी। लोगों ने उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया ।जिसके बाद कोटवार की मदद से तखतपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक के संबंध में जानकारी जुटाने लगी। तो पता चला मृतक का नाम कालीचरण था जो पास के ही ठाकुर कापा गांव का निवासी था ।

आखिर कालीचरण यहां तक कैसे पहुंचा और उसकी हत्या हुई या फिर किसी और किस वजह से उसकी मौत हुई है पुलिस यह जानना चाहती है । शुरुआत में ऐसा कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है इसलिए पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला भी हो सकता है। फिलहाल इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस अंधेरे में सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...