बिलासपुर

बिलासपुर में देर रात बवाल…..रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संतोष भवन के सामने बीती रात करीब 3:30 बजे विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोम केसरी और स्वयं खटीक को फोन पर सूचना मिली कि उनका दोस्त प्रिंस रोहरा मसानगंज के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया है। दोनों तत्काल मौके पर पहुंचे, उसकी मरहमपट्टी कर उसे घर छोड़ने के लिए निकले। इसी दौरान संतोष भवन के सामने चौक पर वे कुछ देर के लिए रुके थे। आरोप है कि तभी मेहुल जात्रे, प्रकाश निषाद और धनंजय वस्त्रकार वहां पहुंचे और दोनों युवकों से पूछताछ करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान एक आरोपी ने लोहे की कुर्सी उठाकर स्वयं खटीक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद सोम केसरी ने स्वयं खटीक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले गए। मामले की शिकायत सोम केसरी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना के कारणों और हमले की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़