बिलासपुर

सड़क दुर्घटनाओं में अब मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज… “नगदी उपचार स्कीम 2025” शुरू, मदद करने वाले राहवीर को मिलेंगे 25000 रुपए,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क हादसों में घायल लोगों को अब तत्काल और मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। भारत सरकार द्वारा लागू की गई “सड़क दुर्घटना नगदी उपचार स्कीम 2025” के अंतर्गत, पीड़ित को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज चिन्हित अस्पतालों में मिलेगा। यह योजना 5 मई 2025 से प्रभावी हो चुकी है और मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 165 के तहत लागू की गई है। इसका उद्देश्य है सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।

बिलासपुर जिले में 24 अस्पताल शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर जिले में फिलहाल 24 अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें कोटा, तखतपुर, बिल्हा, रतनपुर, गनियारी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पताल भी शामिल हैं। इन अस्पतालों में पहुंचने वाले घायल व्यक्तियों को सरकार द्वारा अधिकतम ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। यदि घायल को किसी गैर-चिन्हित अस्पताल में ले जाया जाता है, तो वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूचीबद्ध अस्पताल में रेफर किया जाएगा, और सारी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

“राहवीर योजना” के तहत मदद करने वालों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि

भारत सरकार की एक और महत्वपूर्ण पहल “राहवीर योजना” के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना के शिकार को अस्पताल पहुंचाने में मदद करता है, तो उसे ₹25,000 तक की सम्मान राशि दी जाएगी। इससे आमजन को पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूती मिलेगी।

पुलिस विभाग कर रहा व्यापक प्रचार-प्रसार

इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बिलासपुर यातायात पुलिस विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे सोशल मीडिया, जागरूकता शिविरों व स्थानीय जनसंपर्क माध्यमों से योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

योजना के लाभ एक नजर में:-

1 सड़क दुर्घटना में घायल को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज

2 जिले के 24 पंजीकृत अस्पतालों में तत्काल इलाज की सुविधा

3 अन्य अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफरल अनिवार्य

4 घायल की मदद करने वाले को मिलेगा ₹25,000 का सम्मान,

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत...