बिलासपुर

सेंदरी के पास बाइक सवार बदमाशों का आतंक…युवक को गिराकर लूटपाट और मारपीट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका बायपास मोड़ के पास ग्राम सेंदरी में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चार बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की और नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरमेन्द्र साहू कवर्धा का रहने वाला है और खेती-किसानी के साथ हार्वेस्टर चलाने का काम करता है। वह 20 मई को धान कटाई के लिए बिलासपुर आया था। 27 मई की रात उसका हार्वेस्टर रमतला के खेत में खराब हो गया था, जिसे वह अपने साथियों के साथ सुधारने का प्रयास कर रहा था। देर रात करीब 12:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG09JB2289 से खाना लेने ढाबा जा रहा था। इसी दौरान मोपका बायपास मोड़ के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर आरोपियों ने उसे लात मारकर बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने हाथ, मुक्का और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास रखे 10 हजार रुपये नगद और करीब 10 हजार रुपये कीमत का पोको कंपनी का मोबाइल लूट लिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हरमेन्द्र किसी तरह वापस अपने हार्वेस्टर के पास पहुंचा और साथियों को घटना की जानकारी दी। बाद में उसने सिम्स अस्पताल में इलाज कराया और कोनी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...