बिलासपुर

जिले के 7 निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव…कई थाना प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किए आदेश

उदय सिंह

बिलासपुर – पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से थाना रतनपुर भेजा गया है। निरीक्षक उमेश साहू को थाना अ.जा.क. से थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समंस, वारंट एवं शिकायत शाखा में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली भेजा गया है। निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना तखतपुर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना अ.जा.क. में पदस्थ किया गया है।
यह प्रशासनिक आदेश 29 मई 2026 को जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल.. युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार सेंदरी के पास बाइक सवार बदमाशों का आतंक...युवक को गिराकर लूटपाट और मारपीट, जिले के 7 निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव...कई थाना प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किए आदेश बिलासपुर:- हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश....3 आरोपी गिरफ... रजिस्ट्री के नाम पर करोड़ों की ठगी... भुगतान किए बिना जमीन अपने नाम कर धोखाधड़ी, कोटा: दिनदहाड़े झपटमारी...किराना दुकान संचालिका के गले से सोने की माला लेकर फरार हुआ बाइक सवार, बिलासपुर:- NH-130 पर कट्टे की नोक पर डीजल लूट...ट्रेलर चालक को धमकाकर बदमाश फरार मस्तूरी: NH-49 पर दर्दनाक सड़क हादसा...तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बिजली मिस्त्री को लिया चपेट में, ... पुलिस ट्रांसफर: थाना प्रभारियों में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारी हुई इधर से उधर, बिलासपुर: शराब संकट की आड़ में अवैध कारोबार का जाल... सरकारी दुकानों में सूखा? चखना सेंटर और कोचिए ख...