सक्ती

इंस्टाग्राम पर दोस्ती…फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म…फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार,

सक्ती – इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे साइबर टीम की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 25 मई 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम थेम्हापारा निवासी राकेश टंडन पिता सुखसागर टंडन उम्र 26 वर्ष से हुई थी। आरोपी ने युवती को प्रेम और विवाह का भरोसा दिलाकर 11 मई को मिशन चौक बुलाया और मोटरसाइकिल से सुनसान स्थान पर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी पीड़िता को बिलासपुर ले गया तथा रास्ते में उसका मोबाइल सिम कार्ड तोड़ दिया। बाद में उसे बिलासपुर से गोंदिया और महाराष्ट्र के कराड-मलकापुर क्षेत्र में ले जाकर एक घर में रखा, जहां पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 64(2)(m), 296, 351(3) एवं 127(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में आरोपी की तलाश तेज की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। साइबर सेल की सहायता से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 29 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...