जशपुर

प्रेम प्रसंग बना खूनी खेल.. युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम जाम जूनवानी खारापारा में 34 वर्षीय युवक सुशील खलखो की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 27 मई 2026 की रात करीब 11 बजे की है। थाना पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जाम जूनवानी में एक युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सुशील खलखो मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की। प्रार्थिया जानकी लकड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। बताया गया कि मृतक सुशील खलखो और आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के बीच पिछले तीन-चार वर्षों से संबंध थे। इस संबंध को लेकर पहले भी विवाद हुआ था और मृतक को जेल भी जाना पड़ा था। करीब डेढ़ माह पहले जमानत पर बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। ग्रामीणों के अनुसार सामाजिक बैठक में आरोपी की पत्नी ने सुशील खलखो के साथ रहने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वह मृतक के साथ रहने लगी थी। इसी बात से आरोपी जयलाल एक्का और उसके परिजन नाराज थे। घटना की रात गांव में हल्ला-गुल्ला सुनकर बाहर निकली प्रार्थिया ने देखा कि आरोपी जयलाल एक्का, जयमन एक्का और एक नाबालिग किशोर मिलकर सुशील खलखो की पिटाई कर रहे थे। आरोपियों ने पहले युवक का सिर जमीन पर पटका और फिर पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी जयलाल एक्का 34 वर्ष, जयमन एक्का 36 वर्ष और एक 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...