बिलासपुर

पचपेड़ी:- रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट…कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रेत घाट विवाद को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुरारी यादव, माची यादव, राज यादव, अरुण पाडे सहित अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अभिषेक यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सरकंडा अरविंद नगर बिलासपुर का निवासी है और अमलडीहा रेत घाट में कार्य करता है। घटना 25 मई 2026 की रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। रेत घाट से जुड़े कर्मचारी राकेश राय, पिंटू सिंह और जीतू सिंह अमलडीहा रेत घाट का निरीक्षण कर जोंधरा स्थित कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुकुर्दीकला रेत घाट से अवैध रेत निकासी की सूचना मिलने पर सभी लोग परसोडी मोड़ पहुंचे और रेत से भरे ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक बोलेरो वाहन में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश राय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक यादव, पिंटू सिंह और जीतू सिंह के साथ भी डंडे, रॉड और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया। मारपीट में कई लोगों के सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। घायलों का उपचार अपोलो अस्पताल बिलासपुर में कराया गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...