पचपेड़ी

युवती की संदिग्ध हालत में जली हुई मिली लाश….पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवती की उसी के घर में जली हुई लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिदपुरी निवासी कुंभ लाल पटेल बुधवार सुबह अपनी बेटी चंद्रिका पटेल उम्र19 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर में छोड़ घर के बाकी सदस्यो के साथ गांव में ही स्थित खेत में धान बोआई करने गए हुए थे जब धान बोआई कर शाम 5:30 बजे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी घर के अंदर जली हुई अचेत अवस्था में पड़ी हुई है पास जाकर देखने पर पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है

जिसके बाद इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी जो मौके पर पहुंची, शुरुआती जांच में पता चला कि युवती के अगल बगल से केरोसिन (मिट्टीतेल) की महक आ रही थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ने घर में रखे मिट्टीतेल को अपने ऊपर डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस छानबीन में मौत की असल वजह सामने आएगी फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...