सक्ती

आवास के पैसों के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद….बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – प्रधानमंत्री आवास के पैसे के बंटवारे के विवाद के बाद अपने भाई को मौत के घाट उतारने वाले को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार पुलिस को 25.06.2025 कि सुबह अकलसरा गांव के मनीराम शिकारी की हत्या होने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंच डेड बॉडी का पंचनामा कर जांच शुरू कि जहा मनीराम के लडका राजु शिकारी ने पुलिस को बताया कि 24.06.25 को उनके पिता मनीराम शिकारी एवं बडे पिता धनीराम शिकारी रात्रि 08.00 बजे वाद विवाद हो रहे थे। उसी समय राजु के पिता मनीराम शिकारी की हत्या उसके बडे पिताजी धनीराम शिकारी के द्वारा घर के सामनें ईमली पेढ के नीचे टांगी से कर दी गई है। मामले में आरोपी धनी राम शिकारी घटना के बाद से ही फरार था। जो जिला छोड़ने की फिराक में था। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ बस स्टेण्ड में संदेही धनीराम शिकारी है। जिसे पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

मामले में आरोपी ने बताया कि अपने पिता जी परसराम शिकारी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त 40000/- रू. पिता के खाता में आया है 24.06.2025 के रात्रि लगभग 08ः00 बजे अपने मंझला भाई मनीराम शिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त मे से आधा पैसा मांग रहा था आरोपी द्वारा देने से मना किया, तो मनीराम आधा पैसा मेरा है कहकर बोलने लगा, जिसपर दोनो के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा वह चिल्ला कर गाली गलौच कर रहा था आरोपी द्वारा समझाने कि कोशिश किया लेकिन मनीराम नहीं समझा तब आरोपी को बहुत गुस्सा आया और आरोपी ने गुस्से में घर से टांगी उठाकर लाया और इंमली पेड़ के नीचे मनीराम जहा खड़ा था उसके सिर पीछे जोर से टांगी के लोहे के पासा से तीन-चार बार मारकर मनीराम की हत्या कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना को अंजाम देने वाले हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल ,सउनि यशवंत राठौर , प्रआर. विजय पटेल,देवनारायण चंद्रा,आर. यौगेश राठौर , अजय बंजारे , किशोर सिदार ,दिलसाय सोनवानी, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं मआर लक्ष्मीन सिदार का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार