पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में लोहे की रॉड से 2 भाइयों पर हमला… चार आरोपियों पर मामला दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना अंतर्गत ग्राम जोंधरा में एक मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी कांता पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपियों बिन्द्रल कुमार पटेल, कृष्णा पटेल, गोलू और करण पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 27 जून की शाम करीब 6 बजे कांता पटेल अपने भाई नोहर पटेल के साथ रथ यात्रा देखने हटवारा चौक गया था, जहां करण पटेल से मामूली धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद रात करीब 8 बजे चारों आरोपी कांता पटेल के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर बिन्द्रल ने लोहे की रॉड से कांता के सिर पर वार किया, जबकि अन्य तीनों ने हाथ मुक्कों से कांता व उसके भाई नोहर की पिटाई की। इस हमले में कांता को सिर, ओंठ, गाल और पीठ में चोटें आईं, वहीं नोहर के गले में चोट पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...