जांजगीर चाँपा

लूट- झपटमारी के मामले में पुलिस को मिली सफलता… दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – बलौदा थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपियों से छीना गया चांदी का ब्रेसलेट और सोने की बाली जिसकी कीमत लगभग 8,000 रुपए है, बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुर्रे 45 वर्ष, विक्रम कुर्रे 32 वर्ष, शैलेन्द्र कुर्रे 19 वर्ष, सरस्वती कुर्रे 25 वर्ष और गंगोत्री कुर्रे 35 वर्ष शामिल हैं, जो सभी ग्राम काठापाली, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
घटना 18 अगस्त 2024 की है, जब प्रार्थी दीपक खुंटे, निवासी भिलाई, बलौदा थाना क्षेत्र में ग्राम काठापाली से गुजर रहा था। तभी इन आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके जेब से 10,000 नकद, चांदी का ब्रेसलेट और सोने की बाली छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्ट, डंडा और स्टंप से मारपीट भी की। घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 290/24 धारा 304(1), 115(2), 126(2), 3(5) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। जैसे ही आरोपियों के गांव में आने की सूचना मिली, बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और लूटे गए जेवर बरामद कर लिए गए, जबकि नकदी खर्च करने की बात स्वीकार की।
पूरे मामले में प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार समेत थाना बलौदा स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...