रतनपुर

ट्रक चोरी के 3 साल से फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…4 आरोपी पूर्व में जा चुके है जेल,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने वर्ष 2022 में हुए ट्रक चोरी मामले में तीन साल से फरार आरोपी रविशंकर निषाद को कुसमुण्डा, कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी रविशंकर निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी कटनीपारा पुलालीकला, थाना पाली जिला कोरबा, पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
गौरतलब है कि 08 अप्रैल 2022 को गॉंधीनगर निवासी भरतलाल सारथी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 07 अप्रैल की रात वह कोयला खाली कर ट्रेलर को नया बस स्टैंड रतनपुर के पास खड़ा कर घर चला गया था। अगली सुबह ट्रेलर चोरी हो गया था। मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि रविशंकर निषाद तब से फरार था।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे कोरबा से पकड़कर रतनपुर लाया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उनि. मेलाराम कठौतिया व आरक्षक देवानंद चंद्राकर का भी योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...