मस्तूरी

मस्तुरी:- उड़ीसा से गांजा तस्करी कर बिलासपुर लाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 2 लाख से अधिक का गांजा जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिला पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मस्तुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कुल बाजार कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू वर्मा 20 वर्ष निवासी पंधी वर्मा मोहल्ला, थाना सीपत वेगन आर कार क्रमांक CG10 BQ 9133 में बरगढ़, उड़ीसा से गांजा लेकर गनियारी की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश में मस्तुरी पुलिस ने जयरामनगर रलिया तिराहे पर घेराबंदी की। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी में 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक रियलमी मोबाइल कीमत 10,000 रुपए और वेगन आर कार कीमत 5 लाख बरामद की गई। कुल ज़ब्ती की कीमत 7.11 लाख आँकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 429/2025, धारा 20(बी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिशचंद्र टाण्डेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत, गणेश राम महिलांगे, आरक्षक संजय बजारे, राकेश भारद्वाज, एसीसीयू टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुष्प व आरक्षक अविनाश कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...