सीपत

सीपत :- उड़ीसा से गांजा सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार…पकड़े गए आरोपियों ने उगला ठिकाना,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मिनाती साहू पति दशरथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिरनरसिंह मौपडा, थाना बौध, जिला बौध (उड़ीसा) को टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।मामले की शुरुआत 15 मई 2025 को हुई थी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मटियारी से दो आरोपियों बालकृष्ण सिसोदिया और देवकुमार सूर्यवंशी को 22.345 किलो गांजा कीमती 3.36 लाख के साथ गिरफ्तार किया था। ईंड-टू-ईंड जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि उक्त गांजा उड़ीसा निवासी मिनाती साहू से मंगवाया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीपत पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एक टीम को उड़ीसा रवाना किया और आरोपिया को उसके घर से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिव बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा व महिला आरक्षक प्रीति दास की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,