बिलासपुर

बिलासपुर:- मिनी बस्ती में दो पक्षो के बीच हुआ खूनी संघर्ष…. चाकूबाजी से 1 नाबालिग की मौत, इलाके में तनाव का माहौल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक नाबालिग की मौत हो गई। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया, जिसमें 17 वर्षीय सुमित बांधे गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की है जब मिनी बस्ती में सुनील बांधे और सूरज भास्कर के परिवार के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला किया गया, जिसमें सुमित को गहरी चोटें आईं। घायल अवस्था में सुमित को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही समय बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सुमित बांधे की उम्र मात्र 17 वर्ष थी और वह नाबालिग था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। मौके की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना के बाद मिनी बस्ती क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पहले भी आरोपियों द्वारा सुमित और उसके परिवार को धमकाया गया था, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। टीआई सिविल लाइन सुम्मत राम साहू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक पक्ष के लोगों को घर के अंदर से निकालकर थाने लाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है और हमले में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। मिनी बस्ती इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार