बिलासपुर

विपक्ष की भूमिका में सक्रिय भाजपा नेता, प्रदेश सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए दिया धरना

डेस्क

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपों की बौछार लगा दी कांग्रेस की सरकार को जनविरोधी बताते हुए यहां उनकी नाकामियां गिनाई गई।

करीब 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद अचानक सत्ता से बाहर होने का सदमा भाजपा के बड़े नेता आसानी से सह नहीं पाए , लेकिन अब भाजपा के नेता इस सदमे से बाहर आकर विपक्ष की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की 6 महीने पुरानी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को धरना दिया। पुराना बस स्टैंड के पास इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी शामिल हुए ।

कभी अमर अग्रवाल शहर के लिए योजनाएं बनाया करते थे और लोग उनसे अपेक्षा करते थे, लेकिन अब वे अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं । शनिवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का इल्जाम लगाते हुए भाजपाई नेताओं ने आरोपों की बौछार लगा दी। भाजपा का आरोप है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की सरकार बिजली बिल हाफ करने के नाम पर बिजली की अघोषित कटौती कर रही है। जिससे पूरे प्रदेश की जनता परेशान हैं। वहीं कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी भाजपा नेता यहां जमकर बरसे । भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को राजनीतिक विद्वेष के चलते एक-एक कर बंद करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की सरकार को जनविरोधी बताया गया।

इस धरना प्रदर्शन में भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा भी शामिल हुए, जिन्होंने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों की खिलाफत की और कहा कि प्रदेश की जनता 6 महीने में ही तंग आ चुकी है।

यह अच्छी बात है कि अब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका में मैदान में नजर आ रही है, हालांकि इसके लिए कार्यकर्ताओं को जुटाना आसान तो नहीं है, लेकिन फिर भी सक्रिय राजनीति के लिए ऐसे आयोजन भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद जरूरी है। शनिवार के इस धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा विधायक शिवरतन शर्मा ,रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, गुलशन ऋषि चंद्र प्रकाश सूर्या, जयश्री चौकसे ,बुला विश्वास समेत कई चेहरे नजर आए । वहीं भाजपा के सुनहरे दिनों के कई साथी नदारद भी दिखे ।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स...