रतनपुर

रतनपुर: सड़क पर बैठी 22 बेजुबान मवेशियों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा….17 की मौत, 5 घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सोमवार की रात छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तेज रफ्तार एक हाईवा वाहन ने सड़क पर बैठे 17 गौवंशों को कुचल डाला, जिसमें सभी 17 गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दुर्घटना देर रात लगभग 11 बजे नंदलाल पेट्रोल पंप के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने ब्रेक तक नहीं लगाया।

सामने खड़ी मवेशियों की कतार को देख कर भी चालक ने कोई सावधानी नहीं बरती और बेरहमी से सभी गौवंशों को रौंदता हुआ वाहन लेकर आगे बढ़ गया। घटना के तुरंत बाद कई गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायल गायें घंटों तक सड़क पर तड़पती रहीं। यह मंजर देखने वालों की आंखें नम हो गईं और गुस्से का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर कई मवेशियों की जान जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई स्थायी कदम नहीं उठाया है। सड़कों पर मवेशियों की लगातार हो रही मौतों पर न तो ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया और न ही बेसहारा पशुओं के लिए कोई आश्रय या सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दुर्घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाए और दोषी चालक पर कठोर कार्यवाही हो। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए गौवंशों की सुरक्षा हेतु गोशालाओं की व्यवस्था, सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड और गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की पुष्टि कर दी गई है और घायल मवेशियों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक संवेदनहीनता का दर्पण बनकर सामने आई है। इंसानियत तब ही बचेगी जब हम उन प्राणियों के जीवन की भी उतनी ही कद्र करेंगे जो बोल नहीं सकते, लेकिन पीड़ा पूरी तरह महसूस करते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,