रतनपुर

17 मवेशियों की अकाल मौत के बाद जागा प्रशासन…रेडियम कॉलर पट्टी लगाकर बचाव का प्रयास,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – एक दिन पहले ही रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में सड़क पर बैठे 17 गौवंशों की दर्दनाक मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने रात के अंधेरे में मवेशियों को रौंद दिया, जिससे 17 की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस घटना ने प्रशासन, जनता और जागरूक नागरिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर कब तक इंसान और बेजुबान यूं ही सड़क हादसों का शिकार होते रहेंगे?

आज ग्रामीण एसपी अर्चना झा रतनपुर पहुंचीं और सड़क पर बैठे मवेशियों की सुरक्षा के लिए सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया। उन्होंने इन मवेशियों के शरीर पर रेडियम पट्टी लगवाई, जिससे रात के अंधेरे में वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकें और हादसों को रोका जा सके। एएसपी अर्चना झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि”यह केवल मवेशियों की नहीं, इंसानों की जान बचाने का प्रयास भी है। हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह एक छोटा प्रयास है, लेकिन इससे बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।” इस कार्य से न सिर्फ मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि वाहन चालकों को भी सतर्क रहने में मदद मिलेगी। यह एक उदाहरण है कि प्रशासन यदि संवेदनशील हो, तो जमीनी स्तर पर भी प्रभावी बदलाव संभव है।

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने एसपी अर्चना झा की इस पहल की सराहना की है और इसे “संवेदनशील पुलिसिंग” का उदाहरण बताया। लोगों की मांग है कि इसी तरह नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग मिलकर स्थायी समाधान की दिशा में काम करें।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...