मल्हार

जंगल से भटकर मल्हार पहुँचे दोनो हिरण को वन विभाग और पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू…ग्रामीणों ने की मदद

उदय सिंह

बिलासपुर – नगर पंचायत मल्हार क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय रोमांच और हैरानी का माहौल बन गया, जब दो हिरण ग्रामीण इलाके में भटकते हुए देखे गए। ग्राम जैतपुर और बैटरी के पास सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने खेतों में दो हिरणों को विचरण करते देखा। यह क्षेत्र सामान्यतः वन्यजीवों के लिए जाना नहीं जाता, जिससे स्थानीय लोग आश्चर्यचकित रह गए।

हरियाली अमावस्या के दिन कई ग्रामीण खेत की ओर निकले थे, तभी उन्होंने हिरणों को देखा। यह खबर तेजी से फैली और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

शोरगुल से डरकर दोनों हिरण खेतों से भाग निकले और मल्हार के वार्ड क्रमांक 10 में नहर किनारे स्थित एक बाड़ी में जाकर छिप गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।

मल्हार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और हिरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वन विभाग की टीम भी जल्द ही पहुंची और जाल लगाकर लगभग दोपहर 2 बजे के आसपास हिरणों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू अभियान में एक हिरण को माँ डिडनेश्वरी मंदिर के पास और दूसरे को जैतपुर खार से पकड़ा गया। दोनों हिरणों को छोड़ने सीपत स्थित मंजूरपहरी जंगल वन क्षेत्र ले जाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी