धमतरी

गंभीर सड़क हादसा :- दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, दोनों चालक की मौत…एक महिला घायल

रमेश राजपूत

धमतरी – रायपुर नेशनल हाईवे में डांडेसरा मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक के चालको की मौत हो गई, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका धमतरी के एक अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार डाही निवासी 45 वर्षीय यशवंत देवांगन अपनी पत्नी मधु देवांगन के साथ बाइक में कुरूद की ओर से घर वापस लौट रहे थे, वही विपरीत दिशा से ग्राम हंकारा निवासी 23 वर्षीय चोवा राम साहू भी कुरुद की ओर जा रहा था,

तभी डांडेसरा मोड़ के पास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में यशवंत और चोवा राम को गंभीर चोट आई थी, जिसे एंबुलेंस से धमतरी डीसीएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया, वहीं मधु देवांगन को एंबुलेंस से कुरुद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया और हालत गंभीर होने के कारण वहां से फिर उसे मसीही अस्पताल रेफर किया गया है,जहां इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,