क्राइमतखतपुर

हत्या के मामले में संदिग्ध युवकों से पूछताछ के दौरान उनके परिजनों ने तखतपुर थाने पहुंचकर बनाया दबाव, थर्ड डिग्री का लगाया आरोप

आकाश दत्त मिश्रा

हत्या के शक में जांच कर रही पुलिस पर अब निर्दोषों को थाना लाकर बेवजह मारपीट करने का आरोप लग रहा है। पिछले दिनों ग्राम पंचायत पूरा के आश्रित ग्राम छीरहा में एक युवक की लाश मिली थी। अपने घर से शाम को निकले युवक की पड़ोसी के खेत में लाश मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर सुराग की तलाश कर रही है । वहीं संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है ।

इसी सिलसिले में छिरहा के कुछ युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया । कथित तौर पर पुलिस ने इनके साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया है । जिसके बाद इन्हीं संदिग्ध युवकों के परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण थाने के बाहर पहुंच गए और नाबालिक युवकों के साथ पुलिस द्वारा पिटाई करने का आरोप लगाया। परिजनों का दावा है कि हत्या के मामले से थाने लाए गए युवकों का कोई लेना देना नहीं है , फिर भी बेवजह एक लड़की के बयान को आधार बनाकर पुलिस यूव्को के साथ मारपीट कर रही है । विरोध दर्ज कराने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तखतपुर थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई । ग्रामीणों ने सभी संदिग्धों को छोड़ने का भी निवेदन किया है ,लेकिन थाना प्रभारी राकेश चौबे ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि यह हत्या का गंभीर मसला है, इसलिए मामले में लिप्त एक लड़की के कथन के अनुसार संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है और अगर वे बेकसूर साबित हुए तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। बेवजह किसी को भी परेशान करने की पुलिस की कोई मंशा नहीं है। पुलिस का दावा है कि वह हत्या की गुत्थी सुलझाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही आरोपी के गर्दन तक उसके हाथ होंगे ,लेकिन इस बीच ग्रामीणों द्वारा दबाव बनाने से मुमकिन है हत्यारे को मदद मिले। पुलिस ने मामले का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन शुरुआती जांच में जो बात निकल कर आई है, उसके अनुसार बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक की हत्या हुई है।

इस मामले में क्षेत्र के ही कुछ युवक शामिल हो सकते हैं ।जिस युवती से प्रेम प्रसंग का संदेह है उसी ने कुछ संदिग्ध युवकों का नाम बताया है और पुलिस उन्हीं से पूछताछ कर रही है। ऐसे में कानूनी कार्यवाही में ग्रामीणों का दखल अपराध और अपराधियों को बढ़ावा देने वाला साबित हो सकता है। इसलिए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश ग्रामीणों को नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के युवकों के परिजन अपने साथ ग्रामीणों को बहका कर बेवजह पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत