बिलासपुर

‘मैं परेशान हूं’ … सुसाइड नोट छोड़ नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या…फंदे पर लटका मिला शव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने खुद के परेशान होने का जिक्र किया है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह का उल्लेख नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अमर सिंह चौहान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने फांसी लगाने से पहले अपने हाथ की कलाई भी काटी थी। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है।जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह चौहान नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे और हाल ही में उनका तबादला जगदलपुर किया गया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या स्थानांतरण, निजी जीवन या किसी अन्य कारण से वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उसकी लिखावट का सत्यापन भी कराया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...