मस्तूरी

मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने 30 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन…विकासकार्यो को मिली गति

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी विधायक, ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया और एक-एक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे विधायक ग्राम मस्तूरी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट इस दौरान उन्होंने मस्तूरी में 6 लाख से निर्मित होने वाली सीसी रोड सड़क का भूमिपूजन किया साथ ही कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजे ग्राम सरसेनी पहुंच कर उन्होंने ग्राम वासियों को 5 लाख के सीसी रोड की सौगात दी और नारियल फोड़ कर सड़क का भूमिपूजन किया इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका आभार प्रकट किया कार्यक्रम में विधायक ने मस्तूरी के विकास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और आम जनता की राय ली विधायक एक के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने रिसदा में रंगमंच निर्माण और वेद परसदा में 2 सीसी लागत 5 लाख 60 हजार के रोड का भूमिपूजन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यों के लिए विधायक बांधी की सराहना की इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि यह जनसंपर्क कार्यक्रम ग्रामीण समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास है और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का समाधान ढूंढने के लिए सरकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने का हिस्सा है। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही जिस पर बांधी ने फिर कहा कि आप का विश्वास ही मेरी ताकत है तो मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

उन्होंने ग्रामीणों को मस्तूरी संपूर्ण विकास का भरोसा दिलाया।
आज कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी सहित मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,, विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, अजय सिंह रमेश राज, मनोज सिंह व ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...