बिलासपुर

अवैध शराब बेचने वाले महिलाओ को दे रहे धमकी….बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओ ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है, लोग बेखौफ घरों से अवैध शराब की बिक्री कर रहे है, जिन पर कार्रवाई न होने से उनके हौसले बढ़ते जा रहे है, जो अब शिकायत करने वालो के साथ गाली गलौच सहित मारपीट पर भी उतारू हो जा रहे है। दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सारधा खेकसही की महिलाओं ने बुधवार को जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की है, जिसमें महिलाओं ने बताया है कि गाँव मे अवैध शराब बिक्री से पूरा माहौल खराब हो चुका है, नाबालिग बच्चे भी खुलेआम शराब पी रहे है, वही महिलाओ के साथ आय दिन छेड़खानी, गाली गलौच जैसी घटनाएं हो रही है, बच्चियां सुरक्षित नही है, इसलिए उनके द्वारा घर से अवैध शराब बेचने वाले लोगों की शिकायत चकरभाठा थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस आई और उन्हें पकड़कर ले गई जो कुछ घंटों में ही वापस छूटकर आ गए और महिलाओं के घर पहुँचकर गाली गलौच, देख लेने की धमकी देने लगे है। जिससे महिलाएं सहमी हुई है। सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को अब अवैध शराब बेचने वालों का डर सता रहा है, वही गांव का माहौल खराब होने से बचाने की चिंता भी उन्हें परेशान कर रही है, क्योकि अवैध शराब बेचने वाले पुलिस से नही डर रहे जो खुलेआम पैसे खिलाने का हवाला देकर मनमानी करने की बात कह रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...