बिलासपुर

प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री रोकने पुलिस-औषधि विभाग की संयुक्त रेड….44 मेडिकल दुकानों की हुई चेकिंग,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में प्रतिबंधित एवं मादक दवाइयों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने बिलासपुर पुलिस और औषधि विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। गुरुवार 21 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 44 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे केवल पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची पर ही दवाइयां उपलब्ध कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों, इंजेक्शन, टेबलेट और सिरप की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जाकर मेडिकल स्टोर्स के स्टॉक रजिस्टर और दवाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड जांचा। जांच के दौरान मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई कि यदि बिना पर्ची के नशीली दवाइयों की बिक्री पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने यह भी समझाइश दी कि नशे से युवाओं को बचाने के लिए समाज और मेडिकल व्यवसायियों को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। अभियान के तहत थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 4, सरकंडा में 7, कोनी में 5, तोरवा में 3, तारबाहर में 6, सिटी कोतवाली में 6, सिरगिट्टी में 7 और सीपत क्षेत्र में 6 मेडिकल दुकानों की चेकिंग की गई। इस तरह कुल 44 मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।

संयुक्त टीम ने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मेडिकल संचालकों को अवैध गतिविधियों से दूर रखकर आम जनता, खासकर युवाओं को नशे की लत से बचाना है।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...