रायगढ़

अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मिली लाश…. दुर्घटना या कुछ और,पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़- जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। हालाकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी शिनाख्ती करने कोतवाली पुलिस प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 31/05/2024 के शाम कोतवाली पुलिस को उर्दना से बड़े रामपुर जाने वाले मार्ग में रामपुर मुस्ताक टायर दुकान के आगे में सड़क किनारे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 50-55 वर्ष का शव चित हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहा अज्ञात मृतक व्यक्ति पड़ा हुआ था। जिसकी उम्र 50- 55 साल बताई या रही है। मृतक सफेद सैंडो बनियान और एक कत्थे रंग का लोअर पहने हुआ था। इधर आसपास के लोगों ने संदेह जताया कि किसी अज्ञात वाहन के ठोंकर मारने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतवाली पुलिस ने अपील की है कि मृतक के वारिसानों के संबंध में जानकारी हो तो थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर सूचित करें । मृतक के वारिसान आने अथवा 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...