कोटा

मरहीमाता मंदिर दर्शन के बाद लौटते समय हादसा….तीन बच्चों सहित चार लोग उफ़नते नाले में बहे…. चारों की मौत, लाश बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बलौदाबाजार जिले के बिटकुली गांव के ध्रुव परिवार का सोमवार का धार्मिक सफर मातम में बदल गया। परिवार मरहीमाता मंदिर दर्शन के बाद लौट रहा था, तभी मंदिर के पास नाले की पुलिया पर बह रहे पानी ने छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन बच्चों सहित चार की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि बिटकुली निवासी ध्रुव परिवार बस से मरहीमाता दर्शन के लिए भनवारटंक आया था। दर्शन के बाद परिवार ने वहीं भोजन भी किया और फिर बलौदाबाजार लौटने की तैयारी करने लगा। इस बीच अचानक जंगल क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे मंदिर के पास का नाला उफान पर आ गया। कुछ ही देर में पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा। स्थिति को खतरनाक देखते हुए बस ड्राइवर ने यात्रियों को वाहन से उतारकर पैदल पुलिया पार करने की सलाह दी। इसी दौरान हादसा हो गया। नाले को पार करते वक्त छह लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। परिवार के सदस्यों ने हिम्मत दिखाते हुए दो लोगों को बचा लिया, लेकिन चार लोग पानी में बहते चले गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बेलगहना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ ही समय में तीन बच्चों मितांश ध्रुव 5 वर्ष निवासी बिटकुली, गौरी ध्रुव 13 वर्ष निवासी बिटकुली और मुस्कान ध्रुव 12 वर्ष निवासी परसदा, बिलासपुर के शव बरामद कर लिए गए। वहीं बलराम ध्रुव 45 वर्ष निवासी परसदा, बिलासपुर का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी एसडीआरएफ को दी, जिसके बाद देर रात ही बचाव दल भनवारटंक रवाना हो गया। आज सुबह बलराम ध्रुव की भी लाश बरामद कर ली गई। ग्रामीण और परिजन पूरी रात तलाश में जुटे रहे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज