पचपेड़ी

लीलागर नदी एनीकट में सायकल सहित बहे युवक की मिली लाश…अपने मामा के घर जाने नदी पार कर रहा था युवक

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम टांगर में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगांव निवासी 19 वर्षीय पारस कुर्रे पिता बरातु कुर्रे अपने मामा के गांव टांगर जा रहा था। वह साइकिल से एनीकट पार कर रहा था, तभी लीलागर नदी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गहराई में समा गया। ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन की और उसकी साइकिल नदी किनारे से बरामद कर ली,

लेकिन पारस का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रातभर और अगले दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लगातार प्रयासों के बाद युवक का शव नदी से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक की शिनाख्त पारस कुर्रे के रूप में की गई। सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में इस तरह मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार जानलेवा साबित हो रही लीलगर नदी ने एक और युवा जीवन को लील लिया। यह घटना एक चेतावनी भी है कि उफान पर बह रही नदियों से लापरवाही भरा सामना करना किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...