जांजगीर चाँपा

घर में घुसकर लूट की कोशिश….गले मे हंसिया अड़ा दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बीती 24 अगस्त की रात करीब 1 बजे लूट की नीयत से घर में घुसे एक आरोपी को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान चेतन महंती 36 वर्ष निवासी वार्ड 38, थाना जीआरपी भिलाई-3, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। प्रकरण के अनुसार कल्याणपुर निवासी राकेश दास की मां बरामदे में सो रही थीं, तभी आरोपी हाथ में हसिया लेकर घर में घुस गया और महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो आरोपी ने हसिया गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। भय का माहौल बनाते हुए वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर अकलतरा पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद किया गया है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 331(4), 351(3), 115(2), 309(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्...