पचपेड़ी

पचपेड़ी:- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी….फिर एक आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राज नायक पिता मानसिंह 36 वर्ष, निवासी मानिकचौरी थाना पचपेड़ी को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 36 पाव देशी शराब जप्त की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राज नायक अवैध शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी राज नायक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस पिछले कुछ महीनों से लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए हुए है, जिससे इलाके में ऐसे कारोबारियों पर रोकथाम में सफलता मिल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...